एक देश एक दर के आधार पर हो उद्योगों को गैस की सप्लाई' एसोसिएशन ने रखी मांग
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष श्री योगेश मेहता के नेतृत्व में अवंतिका गैस लि. के प्रबंध संचालक श्री रूबिन पणीकर व कंपनी के अन्य अधिकारियों से भेट कर उद्योगों की बिलिंग की समस्या, पिछले वर्षों से बिलिंग में ब्याज की वसूली, गैस आपूर्ति दर व सुरक्षा निधि आदि संबंधित व अन्य व्यावहारिक कठिनाईयों को लेकर चर्चा की और उन्हें उद्योगों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। श्री योगेश मेहता ने दरों में बदलाव व उसके अनुसार हो रही बिलिंग को लेकर एक देश एक दर से उद्योगों को गैस सप्लाय करने का भी अनुरोध किया।
अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से कंपनी के प्रबंध संचालक को बताया कि समय से बिलिंग न होने तथा वर्ष 2024 से बिलों में 3 वर्ष पूरानी ब्याज की वसूली किये जाने का एसोसिएशन विरोध करता है और इसमें उद्योगों को राहत प्रदान की जाना चाहिए, कंपनी को भी ऐसे कर्मचारियों के विरूध्द जांच कर विभागीय कार्यवाही करना चाहिए जिन्हों ने समय से उद्योगों को बिल नहीं भेजे है इनकी गलती का खामियाजा उद्योग क्यो भुगते और ब्याज के रूप में पेनल्टी क्यो भरे। उद्योगों से सुरक्षा निधि की मांग एवं सप्लाय संबंधित कई मुददो पर गहन चर्चा की गई और कंपनी की ओर से बिल प्रेषण में हो रही गडबडियों में सुधार करने, पिछले वर्षों से ब्याज की मांग पर पुर्नविचार करने को कहा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उद्योगों को नये कनेक्शन मिलने में समस्या हो रही है इसका भी समाधान होना चाहिए। उद्योगों को निरंतर गैस की सप्लाई के साथ सात दिन में बिलिंग करने की सहमति कंपनी द्वारा दी गई। एसोसिएशन ने सुझाव दिया की उद्योगों को समय से बिल दिये जायेगें तो वे समय से भुगतान भी करेगें। भुगतान में विलंब होने की दशा में कंपनी ब्याज लगाये तो यह उचित होगा, पिछले सालों से ब्याज की गणना व उसका भार उद्योगों पर डालना अनुचित है।
इस बैठक में एसोसिएशन के मानद सचिव श्री तरूण व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हरीश भाटिया पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया, श्री प्रभू सक्सेरिया, श्री संस्कार दरियानी, श्री मनाल भाटिया सहित कंपनी के श्री मनीष वर्मा, श्री अंतरीक्ष जोशी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।
धन्यवाद सहित सादर प्रकाशनार्थ।
भवदीय
तरूण व्यास
मानद सचिव




0 Comments