ग्वालियर में सुसाइड नोट में लिखा- दो लोगों ने हड़प लिए ढाई करोड़ रुपए

 

ग्वालियर में सुसाइड नोट में लिखा- दो लोगों ने हड़प लिए ढाई करोड़ रुपए

ग्वालियर में एक कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कारोबारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि कुछ लोग उसके रुपए नहीं लौटा रहे हैं मामला शिवपुरी लिंक रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे का है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दाल व्यापारी और हुंडी दलाल आशीष गुप्ता उर्फ आशु ने अपने दोस्त के होटल नीलश्री के बाहर पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली उसके कंधे पर लगी। होटल मालिक संजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गुप्ता की कार से मिले सुसाइड नोट में लिखा है- अश्वनी जैन ने 2.28 करोड़ जबकि सरमन ने 40 लाख रुपए लिए थे। लौटाने को कहा तो आनाकानी कर रहे हैं। मानसिक प्रताड़ना की वजह से मैं अपनी जान दे रहा हूं।

आशीष गुप्ता पर हुंडी दलाली करते हुए 70 करोड़ रुपए के गबन के आरोप लगे थे। शहर के कुछ व्यापारियों ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसे जेल जाना पड़ा था। कुछ ही दिन पहले जमानत पर बाहर आया है। इसी मामले में एक व्यापारी के बेटे ने सुसाइड भी कर लिया था। पुलिस ने आशीष के अलावा ​​​​​​मोनू गुप्ता ग्वालियर, आशीष जैन गुना और दिलीप सिंधी भोपाल के खिलाफ ठगी और षडयंत्र रचने की एफआईआर कर उनको गिरफ्तार किया था।



  व्हाट्सएप पर जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें  

 

Post a Comment

0 Comments