गणपति के जयकारों से गूंज उठा गन्धर्वपुरी बस स्टैंड

गणपति के जयकारों से गूंज उठा गन्धर्वपुरी बस स्टैंड 

(देवास/चिराग पटेल )


शनिवार को गन्धर्वपुरी में गणेश उत्सव की धूम रही। गन्धर्वपुरी सहित आसपास के सभी गांवो में जगह-जगह पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से आस्था पूर्वक पूजा की गई। पूजा पंडाल गणपति बप्पा मोर्या के जयकारे से गूंजता रहा।  गणेश चतुर्थी का पर्व प्रमुख त्योहारों में एक माना जाता है। इस पर्व को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। यह त्योहार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के दीन बुद्धि,समृद्धि,व सौभाग्य के देवता भगवान श्रीगणेश की पूजा शहर में कई जगह आकर्षक पंडाल निर्माण कर ध्ूामधाम से प्रतिमा स्थापना के साथ विधिवत की जा रही है। 




इन स्थानों पर की गई है प्रतिमा स्थापित : गन्धर्वपुरी में गणेश उत्सव पर कई जगह आकर्षक पंडाल निर्माण किए गए हैं, तो कई जगह ऊंची ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई  गन्धर्वपुरी मे बस स्टैंड पर प्रतिमा स्थापित की गई है। इसके साथ माता जी मन्दिर,कॉलोनी,अम्बे माता ,राम मन्दिर, खेङापती मन्दिर, माली घाटी,कुशवाह मोहल्ला ,कुमार मोहल्ला पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments