सोनकच्छ के जामगोद के मदनी धाम मे टीनशेड निर्माण एव सौंदर्यीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन

  चिराग पटेल देवास/सोनकच्छ

ग्राम पंचायत जामगोद अंतर्गत खेड़ापति सरकार स्थल मदनी धाम में जिला पंचायत सदस्य तरुणा पति बनेसिंह अस्ताया द्वारा प्रदत्त 15 लाख की निधि से टीन शेड निर्माण एवं सौन्दयीकरण कार्य किया जाएगा। मंगलवार को निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता जिपं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल ने तथा विशेष अतिथि के रूप में ठाकुर दीगपाल सिंह जामगोद, जपं अध्यक्ष सुरज सिंह ठाकूर, जिपं सदस्य तरुणा अस्ताया, ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा, भारत सिंह गोहिल सौदान सिंह ओड़ उपस्थित थे। सर्वप्रथम सरपंच सुरेन्द्र सिंह सेंधव द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने भूमिपूजन कर तथा गेती चलाते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। 

जिपं सदस्य प्रतिनिधि बनेसिंह अस्ताया ने सभी का आभार माना। इस दौरान मनोहर सेंधव, जसपाल सेंधव, सरपंच टुंगनी बलवान सेंधव, राजेश पाटीदार, विरेंद्र सेंधव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहीद मंसूरी, संजय त्रिवेदी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments