पॉकेट गवाह' कांड के बाद बड़ी कार्रवाई! टीआई दिनेश वर्मा का एक स्टार उतरा, बने सब-इंस्पेक्टर

 पॉकेट गवाह' कांड के बाद बड़ी कार्रवाई! टीआई दिनेश वर्मा का एक स्टार उतरा, बने सब-इंस्पेक्टर

सब-हेडिंग

वरिष्ठ पत्रकार एवं व्हिसलब्लोअर राजेन्द्र के. गुप्ता की शिकायत के बाद दर्ज हुआ था मामला, अब शासन ने की पदावनति की कार्रवाई।



इंदौर के खजराना थाने में पदस्थ रहे तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश वर्मा पर हुई विभागीय कार्रवाई ने पुलिस महकमे में चर्चा तेज कर दी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ दिनेश वर्मा को शासन ने क्रमोन्नति वापस लेते हुए एक स्टार हटाकर सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पत्रकार एवं व्हिसलब्लोअर राजेन्द्र के. गुप्ता की शिकायत के आधार पर तत्कालीन टीआई दिनेश वर्मा तथा तत्कालीन एएसआई एन.एस. बोरकर के विरुद्ध खजराना थाने में पदस्थापना के दौरान मामला दर्ज हुआ था और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसी प्रकरण से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए हैं।

शासन की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, संबंधित मामले की अंतिम न्यायिक या विभागीय स्थिति वही मानी जाएगी जो सक्षम प्राधिकारी के अभिलेखों में दर्ज है।

















Post a Comment

0 Comments