भारतीय दिव्यांग टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान श्री बृजेश द्विवेदी जी से सौजन्य भेंट की एवं उनके प्रदर्शन की सराहना की।उनके नेतृत्व में भारतीय टीम पूरे विश्व में देश का परचम लहरा रही है एवं उनके प्रयासों से आज प्रदेश के 300 दिव्यांग बच्चे क्रिकेट खेल मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इंदौर के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग टेस्ट क्रिकेटर ब्रजेश द्विवेदी को उनकी उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने विशेष भेंट के दौरान ब्रजेश को इस वर्ष देश में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को जीत दिलाने और टीम की 100वीं जीत के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, "ब्रजेश का संघर्ष और यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि दिव्यांगजनों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए ब्रजेश ने जिस लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है, वह युवा दिव्यांगजनों के लिए एक मिसाल है। ब्रजेश का प्रयास सराहनीय है, विशेषकर उनका वह योगदान जिसमें उन्होंने 9 संभागों में 300 से अधिक बच्चों को दिव्यांग क्रिकेट से जोड़ने का कार्य किया है।"
इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के समक्ष आगामी राष्ट्रीय आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें देश की छह सशक्त टीमें भाग लेंगी। उपमुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ खिलाड़ी और समाजसेवी परमजीत सिंह डंग ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "ऐसे आयोजन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, और अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस खेल से जुड़ेंगे, जिससे वे अपने समर्पण और परिश्रम से देश का नाम रोशन करेंगे।"
0 Comments