इंदौर। (राजेन्द्र के.गुप्ता/सात्विक गुप्ता 9827070242) पीडब्ल्यूडी इंदौर संभाग 01 के कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम, अनुविभागीय अधिकारी टी.के.जैन ढाई लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों लोकायुक्त पुलिस एसपी डॉ.राजेश सहाय के द्वारा गठित ट्रैप दल इंदौर ने ट्रैप किया। उपयंत्री आशु दुबे ने कम रिश्वत देने पर नहीं ली किंतु लोकायुक्त पुलिस ने दुबे को भी आरोपी बनाया है।
सड़क निर्माण पूर्ण होने पर बिल के भुगतान के एवज में रिश्वत ली
है —
राजपाल सिंह पंवार संचालक पटेल श्री इंटरप्राईजेस धार निवासी सागोर पीथमपुर की शिकायत पर कार्यवाही की गई है ।पटेल शासकीय ठेकेदार हैजिन्होंने वर्ष 2023 में पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर मैथवाडा-फारेलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4,73,35,000/- रु. में लिया था। कार्य 4, 51 ,72,101/- में पूर्ण कर दिया था। जिसके अंतिम बिल का भुगतान करने के एवज में कुल 3 लाख 50 हजार की रिश्वत मांगी गई। जिसकी शिकायत डॉ .राजेश सहाय पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर ट्रेप दल ट्रेपदल कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक निरीक्षक प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आशीष शुक्ला, आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आशीष आर्य, अनिल परमार, आरक्षक श्री कृष्णा अहिरवार ने
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61(2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही की ।





0 Comments