देवास के गंधर्वपुरी मे मानसून की पहली ही बारिश ने ग्राम पंचायत गंधर्वपुरी के विकास के दावों को बहा दिया है! मां भुवनेश्वरी मंदिर से बस स्टैंड तक साल भर से अधूरा पड़ा नाली निर्माण अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बन चुका है। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद नालियों का बदबूदार, दूषित पानी मुख्य सड़क पर तैरने लगा, जिससे पूरा इलाका संक्रामक बीमारियों के मुहाने पर आ खड़ा हुआ है।
चिराग पटेल देवास गंधर्वपुरी
वाघेला एक्सप्रेस
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें सिर्फ कागजों पर खत्म हो रही हैं। स्थानीय निवासी अल्ताफ पटेल ने आक्रोश जताते हुए कहा:
"हमने कई बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की, लेकिन पंचायत सिर्फ झूठा आश्वासन देकर केस बंद कर देती है। मेरे घर के सामने नाली अधूरी है, जिसमें गिरकर बच्चे चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।"
प्रशासन का दावा: 2 दिन में शुरू होगा काम
इस घोर लापरवाही पर सोनकच्छ जनपद सीईओ गीतिका सोनी ने तकनीकी दिक्कतों ओर कहा कि घरों से बहते पानी के कारण काम रुका था। अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं और आगामी दो दिनों में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।
देखना होगा कि यह वादा सच साबित होता है या ग्रामीणों को इस नरक में ही दिन काटने पड़ेंगे।




0 Comments